फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: सरकार ने की लोगों से आज सुबह 11 बजे राष्ट्रगान गाने की अपील, राज्य कर्मचारियों को दी यह सौगात

Wed, 17 Aug 2022 09:40 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

इससे पहले महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने को कहा था कि देश अमृत महोत्सव (स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ) मना रहा है और इसलिए राज्य सरकार के सभी अधिकारियों को अगले साल 26 जनवरी तक कार्यालयों में फोन कॉल लगाते समय नमस्ते के बजाय वंदे मातरम कहना होगा।
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे- देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के लोगों से अपील की है कि वे स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उत्सव के हिस्से के रूप में आज सुबह 11 बजे राष्ट्रगान गाएं। जानकारी के मुताबिक, राज्य भर में सुबह 11 बजे से 11:01 बजे के बीच राष्ट्रगान गाने को कहा गया है।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह जारी एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि सभी राज्य सरकार के विभागों, विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए भागीदारी अनिवार्य है। इसके अलावा आम नागरिकों से भी इस अभियान में हिस्सा लेने की उम्मीद की जाती है।

आदेश में कहा गया है कि यह केंद्र सरकार के स्वराज महोत्सव का हिस्सा है। इसमें निजी प्रतिष्ठानों, व्यापारियों और यहां तक कि केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले विभागों सहित अन्य सरकारी विभागों के भी भाग लेने की उम्मीद है। आदेश में कहा गया है कि छात्रों से खुले मैदान में राष्ट्रगान गाने के लिए इकट्ठा हो सकते हैं।
विज्ञापन


इससे पहले महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने को कहा था कि देश अमृत महोत्सव (स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ) मना रहा है और इसलिए राज्य सरकार के सभी अधिकारियों को अगले साल 26 जनवरी तक कार्यालयों में फोन कॉल लगाते समय नमस्ते के बजाय वंदे मातरम कहना होगा।

हालांकि, इसके अगले दिन ही उन्हें यू-टर्न लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अधिकारियों के लिए फोन कॉल उठाते समय वंदे मातरम कहना अनिवार्य नहीं है। फोन कॉल के दौरान राष्ट्रवाद को दर्शाने वाले किसी भी समान शब्द का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस मुद्दे पर विपक्षी दलों की आलोचना का सामना करने के बाद उनका यह बयान सामने आया।

राज्य कर्मचारियों का डीए बढ़ाया
इस बीच मुख्यमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। यह फैसला मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया। संशोधित डीए अगस्त से लागू होगा। सीएमओ के बयान में कहा गया है कि इस बढ़ोतरी के साथ महंगाई भत्ता अब मूल वेतन के मुकाबले 34 फीसदी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें