महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस द्वारा मॉनसून सत्र के विस्तार से संबंधित मांगों पर विचार करने के लिए कहा। साथ ही, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव और ओबीसी आरक्षण बहाल करने की गुहार लगाई।