फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: पिता ने ही आइसक्रीम में मिलाकर दिया बच्चों को जहर, एक की मौत, दो लड़ रहे जिंदगी की जंग

Wed, 30 Jun 2021 01:22 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई की मानखुर्द पुलिस ने बच्चों की मां की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। वारदात के बाद से आरोपी पिता फरार चल रहा है।
विज्ञापन
पिता ने दिया बच्चों को जहर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के मानखुर्द से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिससे लोगों का रिश्तों से ही भरोसा उठ जाए। दुनिया भर में पिता को बच्चों के लिए छत्त कहा जाता है। वहीं मुंबई में एक पिता ने अपने तीन मासूम बच्चों को आइसक्रीम में चूहे मारने वाली दवा मिलाकर मारने की कोशिश की। इसमें एक 5 साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकि दो बच्चों (7 साल और 2 साल) को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


मुंबई की मानखुर्द पुलिस ने बच्चों की मां की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। वारदात के बाद से आरोपी पिता फरार चल रहा है।



मानखुर्द पुलिस ने बताया कि पारिवारिक झगड़े के चलते नाराज पिता मोहम्मद अली ने अपने तीनों बच्चों की आइसक्रीम में चूहा मारने वाली दवा मिलाई थी। इस घटना में 5 साल के अलिशान अंसारी की मौत हो गई है, जबकि 7 साल की अलीना और 2 साल का अरमान गंभीर हालत में मानखुर्द के एक अस्पताल में भर्ती हैं, जहां दोनों जिंदगी के लिए मौत से जंग लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें