फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच कोरोना का वार, राज्यपाल के बाद सीएम उद्धव भी संक्रमित

Wed, 22 Jun 2022 02:34 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, मुंबई

सार

महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच कोराना संक्रमण भी तेजी से फैलने लगा है। राज्यपाल कोश्यारी के बाद अब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं।
विज्ञापन
महाराष्ट्र की सियासत में कोरोना का वार - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच कोरोना भी प्रभावी हो गया है। राज्यपाल कोश्यारी के बाद अब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। मुख्यमंत्री के संक्रमण के बारे में कांग्रेस नेता कमलनाथ ने जानकारी दी है।

विज्ञापन

वहीं राज्यपाल के संक्रमण के बारे में राजभवन के एक अधिकारी ने जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बुधवार को जांच करने के बाद राज्यपाल कोरोना संक्रमित पाए गए जिसके बाद उन्हें दक्षिण मुंबई के रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महाराष्ट्र में सियासी संकट
सत्तारूढ़ शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने बुधवार को दावा किया कि उनके साथ  40 बागी विधायक असम के गुवाहाटी पहुंच चुके हैं। गुवाहाटी एयरपोर्ट के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए शिंदे ने कहा, यहां 40 विधायक मेरे साथ मौजूद हैं। अतिरिक्त 10 विधायक जल्द ही मेरे साथ जुड़ेंगे। मैं किसी की आलोचना नहीं करना चाहता। उन्होंने कहा कि हम दिवंगत बालासाहेब ठाकरे द्वारा स्थापित शिवसेना को जारी रखने के इच्छुक हैं।

उद्धव ठाकरे इस्तीफा दे सकते हैं: मीडिया रिपोर्ट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस्तीफा दे सकते हैं। उन्होंने दोपहर एक बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें