फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: राज्यों के बीच ऑक्सीजन को लेकर मारामारी, चिट्ठी लिखकर केंद्र सरकार ने लगाई फटकार

Fri, 11 Sep 2020 02:39 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
Covid 19 - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को चिट्ठी लिखकर फटकार लगाई है। बढ़ते मामलों की वजह से राज्यों में ऑक्सीजन सप्लाई की होड़ मच गई, जिसकी वजह से केंद्र सरकार को नए दिशा-निर्देश जारी करने पड़े।

विज्ञापन



महाराष्ट्र की ओर से मध्यप्रदेश को ऑक्सीजन सप्लाई रोके जाने के बाद केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को चिट्ठी लिखी है कि मेडिकल ऑक्सीजन के मूवमेंट पर प्रतिबंध ना लगाया जाए। सरकार ने कहा कि ऑक्सीजन कोरोना से पीड़ित गंभीर मरीजों की जान बचाने के लिए जरूरी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि आपस में ऑक्सीजन की आपूर्ति बनाए रखें। इसके अलावा राज्यों को कहा गया कि आपकी जिम्मेदारी बनती है कि सभी अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाए।
विज्ञापन






बता दें कि पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, इसे देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने मध्यप्रदेश सरकार को ऑक्सीजन की आपूर्ति पर रोक लगा दी थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन की चेतावनी को देखते हुए राज्य सरकार ने अस्पतालों को 80 फीसदी और उद्योगों को 20 फीसदी ऑक्सीजन सिलेंडर देने का फैसला किया।

इसके बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फोन पर बात की और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से ऑक्सीजन की आपूर्ति का अनुरोध किया। हालांकि ठाकरे सरकार ने मध्य प्रदेश को हर संभव मदद देने का वादा किया।

महाराष्ट्र की आइनोक्स कंपनी नागपुर के प्लांट से मध्यप्रदेश को 20 टन ऑक्सीजन सप्लाई करती थी। अब यही कंपनी गुजरात और उत्तरप्रदेश से मध्यप्रदेश को 20 टन ऑक्सीजन मुहैया कराएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें