फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार कोरोना से मरने वाले 17 हजार लोगों के परिजनों को देगी 50-50 हजार रुपये, सीएम उद्धव ठाकरे ने दी मंजूरी

Tue, 31 May 2022 11:04 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई

सार

राजस्व विभाग ने सरकारी प्रस्ताव जारी कर कोषागार को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि पिछले सितंबर में केंद्र सरकार ने कोविड-19 से मरने वाले लोगों के परिजनों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने का आदेश दिया था।
 
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को बड़ा एलान किया है। सरकार ने कोरोना काल में कोविड संबंधी जटिलताओं से मरने वाले सत्रह हजार लोगों के परिजनों को पचास-पचास हजार रुपए देने की घोषणा की। इन लोगों के आवेदनों को जांच समिति ने अब तक मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में मंगलवार तक कोरोना से मरने वालों का आधिकारिक आंकड़ा 1,47,860 है। 

विज्ञापन


इस संबंध में राजस्व विभाग ने सरकारी प्रस्ताव जारी कर कोषागार को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि पिछले सितंबर में केंद्र सरकार ने कोविड-19 से मरने वाले लोगों के परिजनों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने का आदेश दिया था।

वहीं, मई में महाराष्ट्र सरकार ने कोविड-19 से मरने वालों के 1.81 लाख परिजनों को अनुग्रह राशि देने की अनुमति दी थी। हालांकि सरकार ने मंगलवार को जारी अपने आदेश में 17,000 आवेदकों के लिए ही राशि स्वीकृत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें