फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र सरकार की मंत्री का दावा, भाजपा के कुछ विधायक कांग्रेस के संपर्क में

Fri, 17 Jul 2020 05:10 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
yashomati thakur - फोटो : twitter
विज्ञापन

देशभर में राजनीतिक पार्टियों के बीच काफी उथलपुतल चल रही है। सत्ता परिवर्तन, चुनाव और नेताओं द्वारा दलबदल की बातें आम हो गई हैं। राजस्थान में चल रही सियासत के बीच अब महाराष्ट्र की एक कांग्रेस नेता बड़ा दावा किया है। राज्य सरकार में मंत्री एवं कांग्रेस की नेता यशोमती ठाकुर ने शुक्रवार को दावा किया कि प्रदेश में भाजपा के 105 में से कुछ विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में हैं और अगर उनके नाम सार्वजनिक कर दिये गए तो 'भूकंप' आ जाएगा।

विज्ञापन


भाजपा की 'सत्ता की भूख' और उनकी 'गंदी राजनीति' के लिए विपक्षी दल पर हमला बोलते हुए ठाकुर ने कहा कि महाराष्ट्र ने देश को एक नया सूत्र दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि शिव सेना की अगुवाई वाली महा विकास अघाडी सरकार स्थिर है।

ट्विटर पर एक वीडियो संदेश साझा करते हुए ठाकुर ने भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर हमला बोला और कहा कि वह ऐसे लोगों से घिरे हैं जो बाहरी है। वह उन नेताओं का हवाला दे रही थी जिन्होंने प्रदेश में पिछले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस एवं राकांपा छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया था ।
विज्ञापन


ठाकुर ने कहा, 'यह दर्शाता है कि वे कितने कमजोर हैं। भाजपा के 105 विधायकों में से कितने लोग दूसरे दलों से आए हैं? क्या आप गारंटी लेते हैं कि वे सब हमेशा भाजपा के साथ रहेंगे? पार्टी के 105 विधायकों में से उन विधायकों के नाम का खुलासा हो जाए, जो कांग्रेस के संपर्क में हैं तो भूकंप आ जाएगा।' 

कांग्रेस नेता ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि केंद्र में बहुमत की सरकार होने के बावजूद यह राज्यों में दूसरी पार्टी की सरकारों को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है। प्रदेश की महिला एवं बाल कल्याण विभाग मंत्री ने कहा, 'भाजपा की सत्तालोलुपता और गंदी राजनीति कर्नाटक, मध्य प्रदेश और अब राजस्थान में दिखी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस एवं राकांपा ने मिल कर उद्धव ठाकरे की अगुवाई में सरकार का गठन किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें