फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक देबेंद्र नाथ की पत्नी पहुंचीं अदालत, मौत की सीबीआई जांच की मांग

Fri, 17 Jul 2020 05:05 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक देबेंद्र नाथ रॉय की मौत के मामले में उनकी पत्री चंदिमा रॉय ने सीबीआई जांच की मांग की है। इसे लेकर चंदिमा रॉय ने कोलकाता हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की है। बता दें कि फिलहाल इस मामले की जांच सीआईडी कर रही है। 

विज्ञापन


उत्तरी दिनाजपुर जिले के हेमाबाद से भाजपा विधायक देबेंद्र नाथ रॉय बीते सोमवार को अपने घर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले थे। उनके परिवार और भाजपा ने उनकी हत्या का दावा किया था और सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार बताया था। 

65 वर्षीय रॉय का शव जिले के हेमताबाद इलाके के बिंदल गांव में उनके घर के पास स्थित एक दुकान के बाहर बरामते की छत से लटकता मिला था। उनकी जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला था जिसमें अपनी मौत के लिए उन्होंने दो लोगों पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन


रॉय ने हेमताबाद की अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट से माकपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी, लेकिन पिछले साल लोकसभा चुनाव के बाद वह भाजपा में शामिल हो गए थे। हालांकि, उन्होंने माकपा से विधायक के तौर पर इस्तीफा नहीं दिया था।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने इस घटना को एक संदिग्ध जघन्य हत्या करार दिया है। नड्डा ने आरोप लगाया कि यह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में गुंडाराज और कानून-व्यवस्था की मशीनरी की विफलता को दर्शाता है। लोग इस सरकार को माफ नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें