फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र सरकार ने प्रवासी मजदूरों के रेल टिकट के भुगतान पर रेलवे से मांगी स्पष्टता

Wed, 06 May 2020 03:36 PM IST
आसिम खान पीटीआई, मुंबई
विज्ञापन
प्रवासी श्रमिक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने बुधवार को बताया कि राज्य सरकार ने रेलवे से यह स्पष्ट करने के लिए कहा है कि लॉकडाउन के कारण फंसे प्रवासी श्रमिकों को वापस उनके घर भेजने में रेल यात्रा में आने वाली लागत का 85 फीसदी वह वहन करेगा या नहीं।

विज्ञापन


गृहमंत्री अनिल देशमुख ने एक वीडियो संदेश में कहा कि इन श्रमिकों के पास नौकरी नहीं है और इन लोगों से रेलवे को किराया नहीं वसूलना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को कहा था कि रेलवे ने प्रवासी श्रमिकों को उनके घर पहुंचाने के लिए चलाई जाने वाली विशेष ट्रेनों के किराए में 85 प्रतिशत सबसिडी दे रही है और बाकी बचे 15 फीसदी किराए का भुगतान राज्य सरकार को करना चाहिए।

देशमुख ने कहा, महाराष्ट्र सरकार की ओर से, मैं भारतीय रेल से इसमें स्पष्टता चाहता हूं कि वह टिकट का 85 प्रतिशत वहन कर रहा है या नहीं। अबतक रेलवे से इस बारे में आधिकारिक आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने इंगित किया कि हर व्यक्ति यह जानता है कि इन प्रवासी श्रमिकों के पास पिछले 40 दिन से नौकरी नहीं है और वे अपने घर वापस जाने के लिए बेचैन हैं ।
विज्ञापन


देशमुख ने कहा कि रेलवे को प्रवासी श्रमिकों से किराया वसूलने से बचना चाहिए। एक अधिकारी ने बताया कि अबतक, करीब 36 हजार प्रवासी श्रमिक महाराष्ट्र से अपने गृह स्थान के लिए निकल चुके हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को कहा था कि उनकी पार्टी की राज्य इकाई कोरोना वायरस के कारण जारी लॉकडाउन के चलते दूसरे राज्यों में फंसे जरूरतमंद प्रवासी श्रमिकों के टिकट का खर्च वहन करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें