फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र के बाढ़ग्रस्त किसानों के लिए 10 हजार करोड़ का राहत पैकेज, अब प्रति हेक्टेयर दस हजार रुपये मुआवजा

Fri, 23 Oct 2020 03:53 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को राज्य के वर्षा प्रभावित क्षेत्रों के लिए 10,000 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की। सरकार ने कहा कि यह राशि दिवाली से पहले वितरित की जाएगी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में समीक्षा के बाद इसकी घोषणा की।

विज्ञापन


ठाकरे ने कहा कि किसानों को 6800 रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद के बजाय, हम इसे बढ़ाकर 10000 रुपये प्रति हेक्टेयर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं केंद्र से भी ऐसा करने का आग्रह करूंगा। अब तक, हमने आपदा प्रभावितों को लगभग 3800 करोड़ रुपये की मदद दी है। 
 

बता दें कि भारी बारिश से पश्चिमी महाराष्ट्र के 10 से अधिक जिलों में सात लाख हेक्टेयर में तैयार फसलों को काफी नुकसान पहुंचा। सोलापुर, सांगली, कोल्हापुर, सतारा, उस्मानाबाद, लातूर, बीड और औरंगाबाद में मानसून की संतोषजनक बारिश के बाद किसान बंपर पैदावार की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन मूसलाधार बारिश ने सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन


बारिश से सोयाबीन, कपास, चना, गन्ना, अनार जैसी खड़ी फसलें चौपट हो गईं।  पश्चिमी महाराष्ट्र में सोलापुर और मध्य महाराष्ट्र में उस्मानाबाद सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें