फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के किसान आंदोलन से डरी महाराष्ट्र सरकार, कर्जमाफी का किया ऐलान

Sun, 11 Jun 2017 08:50 PM IST
amarujala.com- Presented by श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
देवेंद्र फड़णवीस - फोटो : Twitter
विज्ञापन
देवेंद्र फडनवीस की महाराष्ट्र सरकार ने किसानों की उन तमाम मांगों को मान लिया है, जिसके न माने जाने पर किसान संगठनों ने सोमवार से व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन की धमकी दी थी। किसानों की प्रमुख मांग थी कि कर्ज में डूबे किसानों का कर्ज माफ किया जाए। जिसे सरकार ने पूरी तरह से मान लिया है। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार ने मांगे मान ली है, अगर सरकार मांगे मानने के बाद भी वादों को पूरा करने में विफल होती है, तो 25 जुलाई से नए सिरे से आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार ने लोन माफी को लेकर एक कमेटी बनाने का निर्णय लिया है, जो पूरी तरह से लोन माफी के मापदंडों को तय कर सके। किसानों के मामले में देवेंद्र फडनवीस सरकार की सहयोगी शिवसेना भी सरकार को घेर रही थी।  Maharashtra government announces complete loan waiver to farmers, will form a committee to decide criteria to waive off loans. pic.twitter.com/2WWQI9yDdZ — ANI (@ANI_news) June 11, 2017 महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों के समूह ने किसान संगठन के नेताओं के साथ बैठकें की थी। दो दिनों से ज्यादा चली लगातार बातचीत के दौरान फडनवीस सरकार ने किसानों की सभी मांगे मान ली है, जिसमें किसानों के कर्ज को माफ करना प्रमुख मांग थी। सरकार द्वारा मांगों के माने जाने के बाद किसान संगठनों ने अपने विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है, जो सोमवार से शुरू हो रहा था।
विज्ञापन
Maharashtra government announces loan waiver; farmer leaders decide to call off protests scheduled for tomorrow. — Press Trust of India (@PTI_News) June 11, 2017 स्वाभिमानी शेकारी संगठन के नेता राजू शेट्टी ने कहा कि सरकार ने किसानों की लोनमाफी के साथ ही अन्य मांगों को मान लिया है। अगर सरकार मांगों को मानने के बाद भी अपना वादा पूरा नहीं करेगी, तो 25 जुलाई से नए सिरे से किसान अपना आंदोलन शुरू करेंगे।  Govt promised loan waiver & fulfill other demands. If they fail, will again agitate from July 25: Raju Shetti, Swabhimani Shetkari Sanghtana — ANI (@ANI_news) June 11, 2017 इससे पहले महाराष्ट्र के किसान संगठनों ने कहा था कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी, तो मध्य प्रदेश की तर्ज पर पूरे महाराष्ट्र के किसान भी उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

बातचीत से हल नहीं निकला तो MP की तर्ज पर महाराष्ट्र में उग्र आंदोलन करेंगे किसान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें