फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Accident: महाराष्ट्र में रेल हादसा, पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच हुई टक्कर, कई यात्री घायल

Wed, 17 Aug 2022 09:06 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंदिया

सार

Maharashtra Gondia Train Accident: महाराष्ट्र के गोंदिया में मंगलवार देर रात 2.30 बजे पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच में टक्कर होने से 50 यात्री घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
गोंदिया में मालगाड़ी और सवारी गाड़ी के बीच टक्कर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Maharashtra Gondia Train Accident: महाराष्ट्र के गोंदिया में मंगलवार देर रात 2.30 बजे पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच में टक्कर होने से 50 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। इस हादसे में पैसेंजर ट्रेन की तीन बोगी पटरी से उतर गई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।  

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से राजस्थान के जोधपुर जा रही थी पैसेंजर गाड़ी
समाचार एजेंसी एएनआई ने रेलवे के हवाले से बताया है कि एक ही ट्रैक पर दोनों ट्रेनों के आने के चलते ये हादसा हुआ है। ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस पैसेंजर ट्रेन आगे निकली थी। जैसे ही गोदिंया पहुंची वैसे ही वहां एक ही पटरी पर खड़ी मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि टेक्निशियन की तरफ से सही सिग्नल नहीं मिलने के कारण यह हादसा हुआ है। 50 से अधिक यात्री घायल हुए हैं और 13 को मामूली चोटें हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें