फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beed: धार्मिक स्थल में जिलेटिन की छड़ों से विस्फोट के बाद इलाके में तनाव; बीते दिन जुलूस में हाथापाई भी हुई थी

सार

महाराष्ट्र के बीड में धमाके बाद लोगों से एकता और सौहार्द्र का परिचय दिया। एक ग्रामीण ने बताया कि धार्मिक स्थल के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत नई टाइलों से की गई। सुबह गांव में शांति समिति की बैठक भी हुई। यहां सब कुछ ठीक है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के बीड जिले में रविवार तड़के एक मस्जिद में कथित तौर पर जिलेटिन की छड़ों से विस्फोट हो गया। पुलिस ने बताया कि इसे एक व्यक्ति ने धार्मिक स्थल में रखा था। पुलिस के मुताबिक, जियोराई तहसील के अर्धा मसला गांव में सुबह करीब 2.30 बजे विस्फोट हुआ। इसमें में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ, लेकिन विस्फोट से ढांचे का अंदरूनी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। विस्फोट के सिलसिले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बीड के जियोराई तालुका के निवासी विजय राम गव्हाने (22) और श्रीराम अशोक सागड़े (24) को गिरफ्तार किया है। इस घटना से गांव में तनाव फैल गया। कानून-व्यवस्था से संबंधित मुद्दों को रोकने के लिए गांव में भारी सुरक्षा बल तैनात की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, एक व्यक्ति पीछे से धार्मिक स्थल में घुसा और कथित तौर पर वहां कुछ जिलेटिन की छड़ें रखीं, जिससे विस्फोट हो गया। गांव के मुखिया ने सुबह करीब 4 बजे तलवाड़ा पुलिस को सूचना दी।

बीड पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट में धार्मिक स्थल का अंदरूनी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बीड के पुलिस अधीक्षक नवनीत कंवत और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि बम का पता लगाने और उसे नष्ट करने वाला दस्ता (बीडीडीएस) और फोरेंसिक विज्ञान टीम भी मौके पर पहुंची। कंवट ने बताया कि धार्मिक स्थल के अंदर हुए विस्फोट के सिलसिले में बीड पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


गांव में त्योहारों को एक साथ मनाने की परंपरा
उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और कानून के मुताबिक उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कंवट ने लोगों से अफवाह न फैलाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करने की अपील भी की। स्थानीय लोगों के मुताबिक, शनिवार रात गांव में 'संदल' जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच हाथापाई हुई थी। उन्होंने बताया कि गांव में त्योहारों को एक साथ मनाने की परंपरा है।

सद्भावनापूर्वक रह रहे स्थानीय लोगों ने इमारत की मरम्मत करने का फैसला किया
एक ग्रामीण ने बताया कि गुड़ी पड़वा त्योहार के दौरान लोग धार्मिक स्थल के पास हजरत सैयद बादशाह दरगाह पर जाते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह गुड़ी पड़वा और रमजान ईद का संयुक्त उत्सव मनाया जाना था। विस्फोट में धार्मिक स्थल के अंदर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन दशकों से सद्भावनापूर्वक रह रहे स्थानीय लोगों ने इमारत की मरम्मत करने का फैसला किया। एक अन्य ग्रामीण ने बताया कि क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत नई टाइलों से की गई। उन्होंने बताया कि सुबह गांव में शांति समिति की बैठक भी हुई।

घटना पर सीएम फडणवीस की पूरी नजर
वहीं इस मामले में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को ईद-उल-फितर से एक दिन पहले बीड के अर्धमसला गांव में एक मस्जिद में हुए विस्फोट के बारे में सूचना मिली थी। उन्होंने कहा, 'सूचना मिल गई है, यह किसने किया इसकी भी जानकारी मिल गई है। बाकी जानकारी संबंधित एसपी देंगे।'
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें