महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे ने इस्तीफा देने के चार महीने बाद भी सातपुड़ा सरकारी बंगला खाली नहीं किया है। इससे नए मंत्री छगन भुजबल को अब तक सरकारी आवास नहीं मिल पाया है। सीएम फडणवीस ने मुंडे के बंगले में रहने की बात स्वीकार की, लेकिन जुर्माने की जानकारी नहीं दी है।
महाराष्ट्र के पूर्व खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री और अजित गुट के एनसीपी नेता धनंजय मुंडे ने मंत्री पद से इस्तीफा देने के चार महीने के बाद भी मुंबई स्थित सरकारी बंगला खाली नहीं किया है। ऐसे में उनके स्थान पर मंत्री बने एनसीपी के वरिष्ठ नेता और राज्य के मंत्री छगन भुजबल को अभी भी अपने बंगले को लेकर इंतजार करना पड़ रहा है। इस बात के बारे में जब सोमवार को सीएम देवेंद्र फडणवीस से पूछा गया तो उन्होंने भी इसपर हामी भरी।
भुजबल को नहीं मिल पाया अपना सरकारी आवास
मुंडे के इस्तीफे के बाद महाराष्ट्र के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री बने एनसीपी के वरिष्ठ नेता और राज्य के मंत्री छगन भुजबल को अब तक अपना आधिकारिक आवास नहीं मिल पाया है। उन्हें मई महीने में मंत्री बनाए जाने के बाद सातपुड़ा बंगला आवंटित किया गया था, लेकिन मुंडे द्वारा उसे खाली न करने के कारण वे अब भी इंतजार कर रहे हैं।
समझिए क्यों दिया था मुंडे ने इस्तीफा?