महाराष्ट्र के पुणे जिले के इंदापुर में बोट पर सेल्फी लेना डॉक्टरों को महंगा पड़ गया। सेल्फी लेने के चक्कर में 10 में से 4 डॉक्टरों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उजनी डैम में उस वक्त नाव पलट गई जब ये एक साथ खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे।
ये भी पढ़ें-युवक पर सेल्फी का चढ़ा ऐसा जुनून, रोक दी राजधानी एक्सप्रेस
खबरों के मुताबिक, ये डॉक्टर पिकनिक मनाने के लिए उजनी डैम पहुंचे थे। एक छोटी बोट लेकर घूमने निकले थे। बताया जा रहा है कि सभी एक साथ सेल्फी लेने के लिए खड़े हो गए, जिससे ये हादसा हुआ। हालांकि 10 में से 6 डॉक्टरों ने तैरकर अपनी जान बचा ली। वहीं चार डॉक्टरों को तैरना नहीं आता था, इसलिए उनकी डूबकर मौत हो गई।
Maharashtra: Four doctors dead after their boat capsized in Pune pic.twitter.com/hNwGDqgQKh
— ANI (@ANI_news) May 1, 2017