फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें कौन हैं हनीट्रैप में फंसे बीजेपी सांसद केसी पटेल?

Mon, 01 May 2017 12:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात बीजेपी सांसद केसी पटेल का नाम हनीट्रैप में सामने आने के बाद बवाल मच गया है। केसी पटेल ने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बताया है और कहा कि वे हर जांच को तैयार हैं। 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान पटेल ने गुजरात की वलसाड सीट से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन


बता दें कि वलसाड के पार्दी में रहने वाले 67 साल के पटेल पेशे से एक डॉक्टर हैं। साथ ही उनका बर्थ भी इसी वलसाड सीट में ही हुआ है और उन्होंने  सूरत के मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई पूरी की है। गुजरात भाजपा में अच्छी पकड़ होने के साथ साथ इन्हें कथित तौर पीएम नरेंद्र मोदी का करीबी भी माना जाता है। जीत हासिल से पहले वे लंबे समय से बीजेपी से जुड़े हुए थे।

हनीट्रैप में फंसे पटेल का कहना है कि महिला और उसके गैंग ने उन्हें नशीला पर्दाथ दिया। बाद में उनकी अश्लील तस्वीरें लेकर ब्लैकमेल करने लगे। हालांकि, लोकसभा चुनाव के दौरान दाखिल हलफनामे के मुताबिक केसी पटेल के खिलाफ कोई आपराधिक मुकदमा दाखिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें