फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्रीकुमार बनर्जी का निधन

Mon, 24 May 2021 04:03 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मुंबई

सार

  • श्रीकुमार बनर्जी पिछले महीने ही कोरोना से ठीक हुए थे। वह 70 वर्ष के थे। वह 2012 में परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष और परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए थे
विज्ञापन
परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्रीकुमार बनर्जी - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्रीकुमार बनर्जी का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अधिकारियों ने बताया कि बनर्जी पिछले महीने ही कोरोना से ठीक हुए थे। वह 70 वर्ष के थे। वह 2012 में परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष और परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

विज्ञापन


बनर्जी 2010 तक छह साल के लिए भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बार्क) के निदेशक भी रहे। आईआईटी खड़गपुर के धातु विज्ञान इंजीनियर बनर्जी बीटेक की डिग्री लेने के बाद बार्क से जुड़े थे और इस प्रमुख वैज्ञानिक संस्थान के निदेशक पद तक पहुंचे।

बनर्जी का काम भौतिक धातु विज्ञान और धातु विज्ञान पर आधारित था। उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा गया। उन्हें अपने करियर में कई पुरस्कार मिले, इनमें 2005 में पद्मश्री और 1989 में शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें