फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाणे: आवासीय इमारत में बिजली के मीटर वाले कक्ष में लगी आग, 32 मीटर हुए राख

Tue, 09 Mar 2021 11:21 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, ठाणे
विज्ञापन
ठाणे में एक आवासीय इमारत के बिजली के मीटर वाले कक्ष में लगी आग - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां ठाणे शहर में एक आवासीय इमारत के बिजली के मीटर वाले कक्ष में सोमवार देर रात आग लग गई। नगर निकाय अधिकारी ने बताया कि घटना में 32 बिजली के मीटर जलकर खाक हो गए। इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

विज्ञापन


ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि काल्वा इलाके में एक आवासीय इमारत में देर रात करीब पौने दो बजे बिजली के मीटर वाले कक्ष में आग लग गई।उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया और करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

अधिकारी ने कहा, ‘काई हताहत नहीं हुआ है। इस घटना में कम से कम 32 बिजली मीटर जलकर खाक हो गए। आग लगने की वजह से इमारत में बिजली सेवाएं बाधित हुई हैं।’ उन्होंने बताया कि बिजली आपूर्ति कंपनी के अधिकारी और पुलिस भी मौके पर पहुंचे और अब आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें