फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोटिल हुए कीवी कप्तान केन विलियमसन, बांग्लादेश के खिलाफ वन-डे श्रृंखला से बाहर

Tue, 09 Mar 2021 10:48 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केन विलियमसन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन कोहनी की चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ इस महीने के आखिर में होने वाली तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट के मेडिकल मैनेजर डेल शॉकल ने कहा कि विलियमसन की बाईं कोहनी में दर्द है और उन्हें तुरंत इसका उपचार करवाना होगा।

विज्ञापन


शॉकल ने कहा, 'केन ने इन गर्मियों में विभिन्न तरह से दर्द कम करने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्य से इसमें सुधार नहीं हुआ। हमारा मानना है कि अब उन्हें अपनी चोट के उपचार के लिए विश्राम और रिहैबिलिटेशन की जरूरत है।



बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच 20, 23 और 26 मार्च को खेले जाएंगे। विलियमसन के इसके बाद 28 और 30 मार्च तथा एक अप्रैल को टी-20 मैचों में खेलने की संभावना भी नहीं है क्योंकि उन्हें आईपीएल के लिए भारत जाना है। वह मई में इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए फिर से न्यूजीलैंड की टीम से जुड़ेंगे, जिसके बाद 18 से 22 जून के बीच साउथैम्पटन में भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें