फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: उद्धव गुट की महिला नेता पर एफआईआर, सीएम शिंदे को अपमानजनक शब्द कहने का आरोप

Thu, 04 Aug 2022 01:03 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुलिस ने बताया, मंगलवार को डोंबिवली में पार्टी कार्यालय में उद्धव ठाकरे व सीएम एकनाथ शिंदे के समर्थक आपस में भिड़ गए। आरोप है कि शिंदे के समर्थक पार्टी कार्यालय में घुस गए और सीएम शिंदे व उनके पुत्र श्रीकांत शिंदे की तस्वीरें लगा दीं। 
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे गुट की एक महिला नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन पर कथित तौर पर सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ अपमानजनक शब्द प्रयोग करने का आरोप है। पुलिस ने बताया, ठाणे जिले के डोंबिवली में उद्धव गुट की पदाधिकारी कविता गावंद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया, मंगलवार को डोंबिवली में पार्टी कार्यालय में उद्धव ठाकरे व सीएम एकनाथ शिंदे के समर्थक आपस में भिड़ गए। आरोप है कि शिंदे के समर्थक पार्टी कार्यालय में घुस गए और सीएम शिंदे व उनके पुत्र श्रीकांत शिंदे की तस्वीरें लगा दीं। इसको लेकर दोनों गुटों के सैकड़ों समर्थक आमने-सामने आ गए। हंगामे के दौरान कविता गावंद ने कथित तौर पर सीएम शिंदे के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। इसके बाद उनके व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ डोंबिवली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। इस सिलसिले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें