फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों से पहले मिलावट पर वार: महाराष्ट्र एफडीए की कार्रवाई, ब्लिंकइट-जेप्टो समेत 105 के लाइसेंस सस्पेंड

सार

महाराष्ट्र एफडीए ने दिवाली से पहले खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्लिंकिट और जेप्टो समेत 105 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए। सात प्रतिष्ठानों को बंद करने का आदेश दिया गया। अभियान में 1.35 करोड़ रुपये मूल्य की 39,485 किलो से अधिक खाद्य सामग्री जब्त की गई।
विज्ञापन
दिवाली से पहले एफडीए की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने शुक्रवार को बताया कि उसने 105 खाद्य व्यापार प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। इनमें ब्लिंकइट और जेप्टो से जुड़े प्रतिष्ठान भी शामिल हैं। इसके अलावा, दिवाली से पहले चलाए गए एक विशेष निरीक्षण अभियान के दौरान कई नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर, सात प्रतिष्ठानों को अपना कामकाज बंद करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन


एफडीए ने क्या बताया? 
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 4 और 5 नवंबर को पूरे राज्य में कार्रवाई की गई। जिन प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए, उनमें क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकइट और जेप्टो भी शामिल हैं।एफडीए के बयान में बताया गया कि निलंबित किए गए 105 लाइसेंसों में नासिक डिवीजन के 39, मुंबई के 28, पुणे के 20, अमरावती के 15, छत्रपति संभाजीनगर के 2 और ठाणे का 1 लाइसेंस शामिल है।

जिन सात प्रतिष्ठानों को अपना कामकाज बंद करने का निर्देश दिया गया, उनमें पुणे के 3, अमरावती के 2, और मुंबई तथा कोंकण डिवीजन का 1-1 प्रतिष्ठान शामिल है। नियामक संस्था ने बताया कि जिन प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, उनमें मुंबई की 'ब्लिंक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड' और 'जेप्टो लिमिटेड' के अलावा खाद्य निर्माता, मिठाइयों की दुकानें, होटल, रेस्तरां और कैटरर्स शामिल हैं।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान क्या कमियां मिली?
बयान के अनुसार, निरीक्षण के दौरान कई कमियां पाई गईं, जैसे- निर्माण और भंडारण के दौरान साफ-सफाई की कमी, खाने-पीने की चीजों को गलत तरीके से संभालना और पैक करना, कीट नियंत्रण (पेस्ट कंट्रोल) का अभाव, तापमान नियंत्रित करने की व्यवस्था न होना, और जरूरी रिकॉर्ड व प्रमाणपत्रों का न होना।

एफडीए ने कितने रुपये के सामान जब्त किया?
दो दिनों तक चले इस अभियान के दौरान, एफडीए ने 70 से अधिक प्रतिष्ठानों से 1.35 करोड़ रुपये मूल्य की 39,485.42 किलोग्राम खाद्य सामग्री जब्त की। जब्त किए गए सामान में मावा, खोया, पनीर, घी, खाने का तेल, फरसान (पारंपरिक स्नैक्स), सूखे मेवे और तरह-तरह की मिठाइयां शामिल थीं।

खाद्य सुरक्षा नियामक ने बताया कि सबसे ज्यादा जब्ती पुणे डिवीजन में हुई, जहां 49.36 लाख रुपये मूल्य की 14,429.7 किलोग्राम खाद्य सामग्री जब्त की गई। इसके बाद कोंकण डिवीजन में 32.52 लाख रुपये और नासिक डिवीजन में 28.35 लाख रुपये मूल्य की सामग्री जब्त की गई।

प्रशासन ने तीन जगहों से गुटखा और पान मसाला जैसे प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद भी जब्त किए, जिनकी कीमत 7.96 लाख रुपये है। इस जब्ती के सिलसिले में 3 एफआईआर दर्ज की गईं और 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया। बयान के अनुसार, 4.70 लाख रुपये मूल्य के 2 वाहन भी जब्त किए गए और 2 प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया। जिन प्रतिष्ठानों को अपना कारोबार बंद करने का आदेश दिया गया, उनमें मुंबई का 'राजधानी बिरयानी सेंटर', भिवंडी (ठाणे जिला) का 'आराधना ड्राईफ्रूट स्वीट्स' और पुणे के तीन खाद्य प्रतिष्ठान शामिल हैं।

एफडीए ने बताया कि खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के कारण इन प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं, और निलंबन की अवधि के दौरान ये प्रतिष्ठान अपना खाद्य कारोबार नहीं चला सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें