फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: परिवार बेचने को मजबूर किसान, खेत में लगाया बैनर

Fri, 27 Dec 2019 09:48 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

महाराष्ट्र के वाशिम जिले में एक किसान ने अपने परिवार को बेचने की पेशकश की है। किसान ने अपने खेत में इसे लेकर एक बैनर भी लगाया है। जिस पर लिखा है- मेरा परिवार खरीद लो, मेरी खेती बचाओ...।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वाशिम जिले के कोलगांव में रहने वाले किसान विजय शेंडगे ने तीन साल से बार-बार फसल चौपट होने और कर्ज से तंग होकर यह फैसला किया है। किसान के पास सात एकड़ जमीन है लेकिन फसल न होने से वह चार लाख रुपये से ज्यादा का कर्ज चुका नहीं पा रहा।

बारिश के कारण फसल चौपट होने के बाद किसान ने सरकारी सहायता पाने के लिए तहसीलदार से गुहार भी लगाई लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो सकी। लिहाजा किसान ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें