फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र के किसान ने प्याज बेचने से हुई छह रुपए की कमाई मुख्यमंत्री को भेजी

Mon, 10 Dec 2018 05:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
प्याज (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के एक किसान ने प्याज की कीमतों में आई जबर्दस्त गिरावट और प्याज बेचने के एवज में मिलने वाली मामूली रकम को लेकर अपना विरोध दर्ज कराने की खातिर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को छह रुपए का मनी ऑर्डर भेजा है।

विज्ञापन


श्रेयस अभाले नाम के किसान ने पीटीआई-भाषा को रविवार को बताया कि जिले के संगमनेर थोक बाजार में 2657 किलो प्याज एक रुपए प्रति किलो की दर से बेचने और बाजार के खर्च निकालने के बाद उसके पास महज छह रुपए बचे। 

श्रेयस ने कहा, ‘‘संगमनेर थोक बाजार में मैं जब 2,657 किलो प्याज लेकर आया तो मुझे 2,916 रुपए मिले। मजदूरी और परिवहन पर आए खर्च के तौर पर 2,910 रुपए चुकाने के बाद मेरे पास सिर्फ छह रुपए बचे।’’ उसने कहा कि वह इससे काफी निराश हुआ और मुख्यमंत्री को छह रुपए का मनी ऑर्डर भेजने का फैसला किया ताकि इस स्थिति की तरफ उनका ध्यान दिलाया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें