फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मुख्यमंत्री के नाम का एलान करने की जल्दी में नहीं BJP, महायुति में पहले इस मुद्दे पर होगी चर्चा

Tue, 26 Nov 2024 03:27 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सूत्रों की मानें तो भाजपा पहले गठबंधन की साथी पार्टियों- शिवसेना और राकांपा से सरकार में मंत्रिमंडल बंटवारे पर चर्चा को पूरा करना चाहती है। इसका सीधा मतलब यह है कि महायुति गठबंधन की तरफ से महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के एलान में अभी कुछ और समय लग सकता है। 
विज्ञापन
पीएम मोदी, अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस। - फोटो : ANI/Video Screengrab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजों में जबरदस्त जीत मिलने के बाद महायुति के हौसले बुलंद हैं। खासकर भाजपा ने अकेले दम पर राज्य में बहुमत के करीब सीटें हासिल की हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी महाराष्ट्र में शिवसेना के एकनाथ शिंदे की जगह अपने मुख्यमंत्री का एलान कर सकती है। हालांकि, इस बारे में अब तक कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस बीच सूत्रों ने दावा किया है कि भाजपा मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार का एलान करने के लिए अभी जल्दी में भी नहीं है। बल्कि वह कुछ अन्य मुद्दों पर महायुति के साथियों से बात करना चाहती है। 
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो भाजपा पहले गठबंधन की साथी पार्टियों- शिवसेना और राकांपा से सरकार में मंत्रिमंडल बंटवारे पर चर्चा को पूरा करना चाहती है। इसका सीधा मतलब यह है कि महायुति गठबंधन की तरफ से महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के एलान में अभी कुछ और समय लग सकता है। इससे पहले मंगलवार को ही शिवसेना नेता और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा था। इसके बाद उन्हें अगला मुख्यमंत्री चुने जाने तक कार्यवाहक सीएम के तौर पर काम करने के लिए कहा गया।

भाजपा-शिवसेना और राकांपा की तरफ से चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन के बावजूद तीनों ही दलों में मुख्यमंत्री पद को लेकर अभी सहमति नहीं बनी है। राज्य के एक भाजपा नेता ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया- "भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्री पद के लिए अभी किसी उम्मीदवार के नाम के एलान की जल्दी में नहीं है। हम फिलहाल सरकार गठन की एक विस्तृत योजना पर काम कर रहे हैं। इसके तहत हम मंत्रीपद और जिलों के संरक्षक मंत्री जैसे अहम पदों के बंटवारे पर निर्णायक चर्चा कर रहे हैं।" उन्होंने साफ किया कि यह प्रक्रिया गठबंधन के साथियों के बीच किसी तरह भी तरह के विवाद को न पनपने के लिए अपनाई जा रही है। 
विज्ञापन




भाजपा के एक अन्य नेता ने कहा, "मौजूदा संसदीय सत्र के चलते केंद्रीय नेतृत्व का काम बढ़ गया है। वह महाराष्ट्र के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं और संसद में सदन प्रबंधन का काम भी देख रहे हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री के एलान के लिए भाजपा की केंद्रीय समिति पर्यवेक्षक या पर्यवेक्षकों की टीम का एलान कर सकती है, जो मुंबई जाएंगे। वे विधायकों और पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और कैबिनेट फॉर्मूले पर निर्णय लेंगे। एक बार यह हो गया तो वह पार्टी की नेता का एलान कर देंगे।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें