फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र चुनाव: एनसीपी ने घोषित किए पांच उम्मीदवार, पाला बदलने वाले नेताओं की पवार ने लगाई क्लास

Thu, 19 Sep 2019 04:28 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
शरद पवार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखें आने से पहले ही एनसीपी ने राज्य में उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है। अपने राज्यव्यापी दौरे के दूसरे दिन पार्टी अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को बीड जिले के लिए पांच उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। इन पांचों सीटों पर फिलहाल भाजपा-शिवसेना के विधायक हैं। पवार ने कहा कि जिले की एक अन्य सीट आष्टी के उम्मीदवार का नाम बाद में घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन


वहीं शरद पवार ने अपने निर्वाचन क्षेत्रों का विकास सुनिश्चित करने की बात कहते हुए पार्टी छोड़ने वाले नेताओं से पूछा कि जब वे सत्ता में थे तो 15 वर्षों तक क्या कर रहे थे। कांग्रेस और राकांपा साल 1999 से 2014 तक 15 वर्षों तक महाराष्ट्र में सत्ता में थीं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने पार्टी से नाता तोड़कर सत्तारूढ़ भाजपा और शिवसेना का दामन थाम लिया है।

अगले महीने होने वाले चुनावों से पहले राज्यव्यापी दौरा कर रहे पवार बुधवार को बीड में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। पवार ने कहा, इस क्षेत्र से पार्टी छोड़ने वाले नेताओं का कहना है कि उन्होंने विकास के लिए पार्टी छोड़ी। इससे सवाल खड़ा होता है जब आप विधायक या राज्य में मंत्री बने थे तब आप क्या कर रहे थे?
विज्ञापन


पूर्व मंत्री गणेश नाइक, सचिन अहीर और मधुकर पिचाड़ हाल ही में राकांपा छोड़ने वाले नेताओं में शामिल हैं। सतारा से राकांपा सांसद उदयनराजे भोसले रविवार को भाजपा में शामिल हुए। पवार ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में करीब 16 हजार किसानों ने आत्महत्या की। उन्होंने कहा कि कारोबारियों का हजारों करोड़ों रुपये का कर्ज माफ किया जा रहा है, लेकिन देश के किसानों का नहीं।

उन्होंने कहा, फैक्टरी बंद कर दी गई, किसान संकट में हैं और बेरोजगारी बढ़ रही है। फिर भी सत्तारूढ़ पार्टी के नेता वोट मांगने आ रहे हैं। उनकी हर योजना विफल हो गई। हमें इन लोगों को फिर से सत्ता में न लाने का संकल्प लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें