फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: बैग जांच पर सियासत जारी, चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष और उद्धव ठाकरे के सामान की तलाशी ली

Thu, 14 Nov 2024 03:24 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र में चुनाव आयोग की सख्ती लगातार जारी है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे, सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम अजित पवार के बाद अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बैगों की भी जांच की। 
विज्ञापन
नासिक में मल्लिकार्जुन खरगे के बैगों की तलाशी ली। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में बैग की जांच को लेकर सियासी विवाद जारी है। इस बीच, चुनाव आयोग के अधिकारियों ने गुरुवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और  शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के बैगों की तलाशी ली। बता दें, नासिक में हेलिकॉप्टर से उतरते ही खरगे के बैगों को जांच किया गया था। अब इसका एक वीडियो भी सामने आया है। 

विज्ञापन


वहीं, चुनाव आयोग के अधिकारियों ने अहमदनगर में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के बैग की जांच की। इससे पहले, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सामान की भी पालघर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पर जांच की गई थी। चुनाव कर्मियों ने उस समय मुख्यमंत्री के बैग और हेलीकॉप्टर की जांच की थी, जब एकनाथ शिंदे विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए पालघर पहुंचे थे। 



देवेंद्र फडणवीस के बैग और हेलीकॉप्टर की भी हुई थी जांच
चुनाव कर्मियों ने काटोल विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के बैग की जांच की थी। इसका वीडियो भाजपा ने जारी किया था। इसमें चुनाव कर्मी बैग की जांच करते नजर आए। भाजपा ने कहा था कि केवल दिखावे के लिए संविधान का सहारा लेना पर्याप्त नहीं है और सभी को संवैधानिक व्यवस्था का पालन भी करना चाहिए। भाजपा ने पोस्ट में कहा था कि कुछ नेताओं को नाटक करने की आदत है।
विज्ञापन


अजित पवार के सामानों की भी हुई थी तलाशी
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के ‘बैग’ की बुधवार को चुनाव कर्मियों ने उस समय तलाशी ली थी, जब वह चुनाव प्रचार के लिए हेलीकॉप्टर में सवार थे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता पवार ने कहा था कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए ऐसे उपाय आवश्यक हैं। उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया था, जिसमें चुनाव कर्मियों को उनके बारामती विधानसभा क्षेत्र में उनके ‘बैग’ की जांच करते हुए देखा जा सकता है।

उद्धव ठाकरे ने बैग जांच पर उठाया था सवाल
इससे पहले, पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दावा किया था कि चुनाव प्रचार करने के लिए लातूर और यवतमाल जिलों में पहुंचने के बाद निर्वाचन अधिकारियों ने उनके ‘बैग’ की जांच की। गुस्से में ठाकरे ने पूछा था कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सत्तारूढ़ गठबंधन के अन्य वरिष्ठ नेताओं पर भी उनके चुनाव प्रचार के दौरान यही नियम लागू किया जाएगा। 

उद्धव को चुनाव आयोग ने दिया था जवाब
उद्धव ठाकरे ने बैग और हेलीकॉप्टर की जांच पर जब सवाल उठाया था, तो चुनाव आयोग ने करारा जवाब देते हुए कहा था, एसओपी के तहत सभी नेताओं की जांच होती है। आयोग ने बताया कि इसी के तहत जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी बैग और हेलीकॉप्टर की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें