फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: पटोले का राज्यपाल और CEC को पत्र, DGP के रूप में रश्मि शुक्ला की संभावित नियुक्ति पर जताई आपत्ति

Sat, 16 Nov 2024 08:38 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।

सार

Maharashtra : महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने शनिवार को राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन, मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार और अन्य को पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने राज्य की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के रूप में रश्मि शुक्ला की दोबारा नियुक्ति की संभावना पर आपत्ति जताई है। 
विज्ञापन
नाना पटोले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने शनिवार को राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन, मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार और अन्य को पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने राज्य की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के रूप में रश्मि शुक्ला की दोबारा नियुक्ति की संभावना पर आपत्ति जताई है। 
विज्ञापन


20 नवंबर को चुनाव
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। हाल ही में एक समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने अधिकारियों को न केवल निष्पक्ष रहने की चेतावनी दी, बल्कि यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि वे अपने कर्तव्यों का पालन करते समय पक्षपात करते न दिखें। 

पटोले ने पहले भी लिखा पत्र
इसी महीने पटोले ने इससे पहले भी चुनाव आयोग को पत्र लिखा था। पत्र में कहा गया था कि चुनाव आयोग से अनुरोध है कि वह सुनिश्चित करे कि सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला को किसी अन्य पद पर नियुक्त न किया जाए, जिससे कानूनी ढांचे का पालन हो और संस्था में जनता का विश्वास मजबूत हो। 
विज्ञापन


फोन टैप का लगा था आरोप
रश्मि शुक्ला पर कुछ राजनीतिक नेताओं के फोन टैप करने का आरोप लगा था, जब वह महाराष्ट्र में राज्य खुफिया विभाग (एसआईडी) की प्रमुख थीं। साल 2019 में जब शिवसेना नेता संजय राउत और राकांपा नेता एकनाथ खडसे के फोन टैप होने के आरोप लगे थे, तब रश्मि शुक्ला महाराष्ट्र पुलिस के खुफिया विभाग की प्रमुख थीं। इस मामले में उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज हुई थी।

हालांकि, महाराष्ट्र सरकार ने उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी नहीं दी थी, जिसके बाद रश्मि शुक्ला ने कोर्ट में अर्जी दायर कर उन्हें आरोप मुक्त करने की अपील की थी। रश्मि शुक्ला 1988 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। उद्धव ठाकरे सरकार ने रश्मि शुक्ला के खिलाफ केस दर्ज कराया था। बाद में शिंदे नीत भाजपा सरकार में उन्हें राज्य का डीजीपी बनाया गया था। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें