फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: पीएम मोदी के नाइजीरिया दौरे को भारतीय उच्चायुक्त ने बताया अहम, कहा- दोनों देशों के संबंध होंगे मजबूत

Sat, 16 Nov 2024 08:26 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Modi Nigeria Visit: पीएम मोदी की नाइजीरिया यात्रा कई मायनों में खास है क्योंकि 17 साल के बाद पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री इस अफ्रीकी देश के दौरे पर आ रहा है। इससे पहले, अक्तूबर 2007 में मनमोहन सिंह नाइजीरिया गए थे। इस दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी स्थापित हुई थी।
विज्ञापन
नाइजीरिया में भारतीय उच्चायुक्त जी बालासुब्रमण्यम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर तक अफ्रीकी देशों की यात्रा पर गए हैं। वे अपनी यात्रा के पहले पड़ाव नाइजीरिया के लिए रवाना भी हो चुके हैं। उनके नाइजीरिया दौरे को भारतीय उच्चायुक्त जी बालासुब्रमण्यम ने काफी अहम बताया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की नाइजीरिया यात्रा काफी महत्वपूर्ण है। यह पीएम की पहली पश्चिम अफ्रीका की यात्रा है। यात्रा का शुरुआती पड़ाव नाइजीरिया पूरे महाद्वीप में सबसे अधिक आबादी वाला देश है। सबसे बड़ी जीडीपी वाले देशों में से एक है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत ने पिछले साल जब जी-20 की अध्यक्षता संभाली थी, तो प्रधानमंत्री मोदी ने नाइजीरिया को अतिथि देश के रूप में आमंत्रित किया था। यह नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू और नाइजीरिया के लिए जी-20 के मंच पर उपस्थित होने का पहला अवसर था। इसके लिए वह प्रधानमंत् नरेंद्र मोदी के बहुत आभारी हैं। इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति टीनूबू और प्रधानमंत्री मोदी ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करते हुए व्यापक चर्चा की थी। हमारे प्रधानमंत्री की यह यात्रा एक फॉलोअप यात्रा होगी। इससे दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करेगी। 

पीएम की नाइजीरिया यात्रा पर लागोस निवासी शिवकुमार ने कहा कि हम प्रधानमंत्री के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हम पीएम से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाना चाहते हैं। 
विज्ञापन


नाइजीरिया में 17 साल के बाद पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री
विदेश मंत्रालय ने बताया कि पीएम मोदी की नाइजीरिया यात्रा कई मायनों में खास है क्योंकि 17 साल के बाद पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री इस अफ्रीकी देश के दौरे पर आ रहा है। इससे पहले,  अक्तूबर 2007 में मनमोहन सिंह ने नाइजीरिया की यात्रा की थी। इस दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी स्थापित हुई थी। 

ब्राजील और गुयाना का भी करेंगे दौरा
नाइजीरिया के बाद पीएम मोदी 8-19 नवंबर को  ब्राजील पहुंचेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी 19-21 नवंबर तक दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। पीएम मोदी की गुयाना यात्रा इस मायने में खास है क्योंकि किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 1968 के बाद यह पहली यात्रा होगी।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें