महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के जन्मदिन पर कुछ शरारती तत्वों ने मलाड में जगह-जगह उसे बधाई देते हुए पोस्टर लगा दिए। इतना ही नहीं इस मौके पर एक व्यक्ति ने कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया। इस पूरे घटनाक्रम का संज्ञान लेते हुए मुंबई पुलिस ने मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।