फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: निकाय चुनाव और शाह के दौरे से पहले फडणवीस-चव्हाण की मुलाकात, सियासी अटकलें तेज

Fri, 02 Sep 2022 11:11 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अशोक चव्हाण दो बार के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वह कांग्रेस, राकांपा और महाविकास अघाड़ी गठबंधन सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे। उनके पिता शंकरराव चव्हाण भी दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
विज्ञापन
अशोक चव्हाण और देवेंद्र फडणवीस (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में इन दिनों गणेशोत्सव का पर्व चल रहा है। इस मौके पर राजनीतिक नेताओं व कार्यकर्ताओं के घरों में गणपति विराजमान हैं। इस मौके पर लोग एक दूसरे के घरों में गणपति के दर्शन करने के लिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद सियासी अटकलों का बाजार गर्म है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दोनों ही नेता मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ओएसडी आशीष कुलकर्णी के वर्ली स्थित आवास पर गणेश दर्शन के लिए गए थे।

शाह के दौरे से पहले मुलाकात
इस मुलाकात के बाद से कहा जा रहा है कि चव्हाण के नेतृत्व में कांग्रेस का एक बड़ समूह जल्द ही पार्टी छोड़कर भाजपा में जा सकता है। प्रदेश के दोनों पूर्व मुख्यमंत्री के बीच मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी सोमवार को मुंबई पहुंचने वाले हैं। 



कौन हैं अशोक चव्हाण?
अशोक चव्हाण दो बार के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वह कांग्रेस, राकांपा और महाविकास अघाड़ी गठबंधन सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे। उनके पिता शंकरराव चव्हाण भी दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। चव्हाण परिवार की मराठवाड़ा क्षेत्र में अच्छी पकड़ मानी जाती है। हालांकि अशोक चव्हाण को आदर्श घोटाले के कारण अपने दूसरे मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान पद छोड़ना पड़ा। यह मामला पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


हाल ही में एकनाथ शिंदे सरकार के विश्वास मत हासिल करने के दौरान कांग्रेस के जो विधायक मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सदन पहुंचे थे, उनमें से एक अशोक चव्हाण भी थे। 

चव्हाण ने सभी अटकलों को खारिज किया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हालांकि चव्हाण इन अटकलों को खारिज किया है कि वह भाजपा का रुक कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैं जल्द ही दिल्ली में कांग्रेस की भारत जोड़ो रैली में भाग लूंगा। भाजपा में शामिल होने की सभी अटकलें निराधार हैं। मैं आशीष कुलकर्णी के यहां गणेश दर्शन के लिए वहां गया था। वहां उपमुख्यमंत्री भी पहुंचे हुए थे। हमारी सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें