फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'मेरे पुराने दोस्त को मनोचिकित्सक की जरूरत', उपमुख्यमंत्री फडणवीस का उद्धव ठाकरे पर निशाना

Tue, 11 Jul 2023 07:03 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को शिवसेना यूबीटी के प्रमुख पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि मेरे पुराने दोस्त और आज के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी उद्धव ठाकरे को मनोचिकित्सक की जरूरत है।' 
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि मेरे पुराने दोस्त और आज के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी उद्धव ठाकरे को मनोचिकित्सक की जरूरत है।' 

विज्ञापन

उद्धव ठाकरे ने क्या कहा था?
दरअसल, उद्धव ठाकरे ने फडणवीस को नागपुर के लिए कलंक बताया था। उन्होंने कहा था, फडणवीस की स्थिति इतनी विचित्र हो गई है जिसे असहनीय और अवर्णनीय कहा जा सकता है। एक बार उन्होंने कहा था- मैं फिर आऊंगा। लेकिन, वह अपने साथ दो और लोगों को लेकर आए। वे दो लोग कौन हैं? देवेंद्र फडणवीस नागपुर के लिए कलंक हैं। अब वे कह रहे हैं, उद्धव ठाकरे ने हमें छुरा घोंपा। सबसे पहले किसने उद्धव की पीठ में छुरा घोंपा? वे 2014 से 2019 तक सत्ता में थे। 2014 में शिवसेना ने गठबंधन नहीं तोड़ा। मैं तब कांग्रेस में नहीं गया था। मैं वही था और मैं वही हूं। 

उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि देवेंद्र फडणवीस हमेशा कहते थे कि कभी कुछ भी हो जाए, हम लोग राकांपा के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। अजित पवार के शिंदे-भाजपा गुट में शामिल होने को लेकर उद्धव ने कहा था कि अब क्या हुआ? इस बार फिर क्यों भाजपा और फडणवीस ने ऐसा कर लिया?

फडणवीस ने ऐसे किया पलटवार
फडणवीस ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "देखिए, कुल मिलाकर हमारे पूर्व मित्र और आज के राजनीतिक विरोधी उद्धव ठाकरे की सोच और व्यवहार पर मुझे तरस आता है। मुझे ऐसा लगता है कि उन्हें मनोचिकित्सक की आवश्यकता है। शायद इस परिस्थिति के कारण उनकी सोच पर बहुत विपरीत इस प्रकार का परिणाम हुआ है। ऐसी मानसिकता में जब कोई व्यक्ति इस प्रकार की बातें बोलता है, तो उस पर प्रतिक्रिया नहीं दी जाती। "

फडणवीस को कलंक बताने पर भाजपा का प्रदर्शन
वहीं, फडणवीस को नागपुर के लिए कलंक बताने पर भाजपा के कार्यकर्ता ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पोस्टर फाड़े। वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस बयान को निंदाजनक बताया। वहीं, इस विरोध पर उद्धव ने कहा, मैंने क्या गलत बोला है? 
विज्ञापन

छगन भुजबल और धनंजय मुंडे को जान से मारने की धमकी
पुणे पुलिस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल और धनंजय मुंडे को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 24 वर्षीय व्यक्ति को रायगड जिले के महाड से गिरफ्तार किया है। दोनों नेता अजित पवार के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के खेमे से हैं और हाल में एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाले महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें