फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Polls: महाराष्ट्र के लिए एनडीए में सीटों के बंटवारे पर सहमति; अजित पवार बोले- 28 मार्च को होगा एलान

Tue, 26 Mar 2024 04:16 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मीडिया से बात करते हुए अजित पवार ने कहा कि कौन किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, इस पर फैसला हो चुका है। लगभग 90 फीसदी चीजें तय हो चुकी हैं। अब 28 मार्च को संयुक्त प्रेस कॉन्फेरेंस के माध्यम से सभी घोषणाएं की जाएगी।
विज्ञापन
अजित पवार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और राकांपा प्रमुख अजित पवार ने बताया कि महायुक्ति सभी 48 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने आगे कहा कि लगभग सभी मुद्दों पर बातचीत हो चुकी है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने बताया कि राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे को रायगढ़ लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। 
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए अजित पवार ने कहा, "कौन किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, इस पर फैसला हो चुका है। लगभग 90 फीसदी चीजें तय हो चुकी हैं। अब 28 मार्च को संयुक्त प्रेस कॉन्फेरेंस के माध्यम से सभी घोषणाएं की जाएगी।"

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने कहा, "महायुक्ति में कोई भ्रम नहीं है। हम एकसाथ बैठे और सीट समझौते पर बातचीत की। सीट समझौते पर भाजपा और शिवसेना ने भी सहयोग दिया। सभी घोषणाएं अब भाजपा और शिवसेना के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फेरेंस में की जाएगी।"
विज्ञापन


बता दें कि महाराष्ट्र के 48 सीटों पर 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरणों में लोकसभा चुनाव होने वाला है। नतीजे चार जून को आएंगे। पिछली लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 48 सीटों पर भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने 41 सीटें जीती थी। वहीं राकांपा ने चार, कांग्रेस, एआईएमआईएम और निर्दलीय को महज एक सीट पर जीत मिली।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें