फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

Mon, 26 Oct 2020 11:42 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सोमवार को कहा कि वह कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं और डॉक्टरों की सलाह पर मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। एक संदेश में पवार ने कहा कि उनकी स्वास्थ्य स्थिति ठीक है।

विज्ञापन


राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता ने कहा, मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया हूं। एहतियात के तौर पर डॉक्टरों की सलाह पर मैं ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं और नागरिकों को उनकी सेहत के प्रति चिंतित होने की जरूरत नहीं है और वह थोड़े समय आराम करने के बाद फिर लोगों के बीच लौटेंगे।


गुरुवार को पवार के संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन वह एहतियातन घर में पृथक-वास में चले गए थे। बीते कुछ महीनों के बाद महाराष्ट्र के एक दर्जन से ज्यादा मंत्री संक्रामक रोग से पीड़ित हुए हैं। इसके साथ ही राज्य के कई नेता भी कोरोना वायरस के शिकार हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें