फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई चेन्नई, भावुक साक्षी ने सोशल मीडिया पर कुछ यूं बयां किया दर्द

Mon, 26 Oct 2020 11:21 AM IST
अनवर अंसारी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी-साक्षी धोनी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

आईपीएल 2020 में राजस्थान रॉयल्स को रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स के प्रशंसकों का दिल टूट गया। महेंद्र सिंह धोनी की टीम इस साल आईपीएल के प्लेऑफ का हिस्सा नहीं होगी। वहीं, चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने एक भावुक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि ये बस एक खेल है। आप लोग विजेता हैं। आप हमेशा हमारे जेहन में सुपर किंग्स ही रहेंगे।

विज्ञापन


रविवार को सीजन के अपने 12वें मैच में विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर 8 विकेट की जीत दर्ज करने के बावजूद चेन्नई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। चेन्नई इस समय अब तक 12 मैचों में से 8 अंकों के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे है। चेन्नई आईपीएल के इतिहास में पहली बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने से चूक गई है। इससे पहले के दस सीजन में चेन्नई ने हर बार प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया है। 


आईपीएल 2020 से चेन्नई के बाहर होने की पुष्टि होने के बाद, कप्तान एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने तीन बार के चैंपियन के लिए एक भावुक पोस्ट साझा किया। साक्षी ने प्रशंसकों से आग्रह किया कि वे निराश ना हों। उन्होंने चेन्नई को 'विजेता तब भी और विजेता अब भी' बताया। 
विज्ञापन


साक्षी ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें एक कविता लिखी हुई है। कविता में लिखा है, 'यह सिर्फ एक खेल है। कोई भी हारना नहीं चाहता, लेकिन सभी जीत नहीं सकते। कुछ लोग जीतते हैं तो कुछ लोग हार जाते हैं, कुछ लोग कुछ खो देते हैं लेकिन यह सिर्फ एक खेल है। जहां एक ओर एक दिल जीत का जश्न मना रहा है वहीं दूसरा टूट रहा है। इतने साल गुजर गए हमने कुछ बहुत बड़ी जीत भी देखी और हार भी। अपनी भावनाओं को खेल भावना पर हावी मत होने देना। आप तब भी विजेता थे, आप आज भी विजेता हैं। असली योद्धा लड़ने के लिए ही पैदा होते हैं। वे हमारे दिमाग और दिल में हमेशा सुपरकिंग्स बनकर रहेंगे।'
विज्ञापन





 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें