फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: पहले चरण में कम वोटिंग ने बढ़ाई चिंता, अजित पवार बोले- बावजूद इसके मोदी को पीएम बनाना चाह रहे लोग

Tue, 30 Apr 2024 04:08 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण में हुई कम वोटिंग पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पहले चरण की वोटिंग ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया था। हालांकि, दूसरे चरण में बढ़े मतदान प्रतिशत से एनडीए को बल मिला। लोग पीएम नरेंद्र मोदी की बात सुन रहे हैं। 
विज्ञापन
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण में हुई कम वोटिंग पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पहले चरण की वोटिंग ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया था। हालांकि, दूसरे चरण में बढ़े मतदान प्रतिशत से एनडीए को बल मिला। उन्होंने कहा कि लोग पीएम नरेंद्र मोदी की बात सुन रहे हैं। लोगों ने मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है।  

पवार ने मंगलवार को कहा कि उनकी पीएम मोदी से लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण को लेकर बातचीत हुई। उन्होंने पीएम से महाराष्ट्र और देश में एनडीए के प्रति माहौल के बारे में पूछा। हालांकि, पहले चरण में करीब 50 प्रतिशत वोटिंग हुई, जिसने सोचने पर मजबूर कर दिया। वहीं, दूसरे चरण में वोटिंग प्रतिशत बढ़कर 60 प्रतिशत के पार चला गया, जिससे एनडीए को बल मिला। कहा, देश और महाराष्ट्र में एनडीए को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।  

विज्ञापन

पवार ने कहा, लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात सुन रहे हैं। वहीं, पीएम मोदी भी लोगों को बता रहे हैं कि उन्हें एनडीए के लिए वोट क्यों करना चाहिए। बीते कल पुणे में पीएम मोदी की रैली थी। वह करीब एक घंटे की देरी से रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे। बावजूद इसके लोग उनको सुनने के लिए वहां पर डटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें