फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: लगातार दूसरे दिन शरद पवार से मिलने पहुंचे अजित और उनके गुट के नेता; प्रफुल्ल पटेल ने बताई वजह

Mon, 17 Jul 2023 02:41 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एक दिन पहले ही एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार से वाईबी चव्हाण सेंटर में पहुंचने वालों में प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, अदिति तटकरे, हसन मशरिफ जैसे नेता शामिल रहे थे।
विज्ञापन
शरद पवार, अजित पवार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजित पवार और उनके 15 विधायकों के नेतृत्व में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के गुट ने सोमवार को शरद पवार से मुलाकात की। मुलाकात मुंबई के वाईबी चव्हाण केंद्र में हुई। बताया जा रहा है कि मुलाकात यह सुनिश्चित करने के लिए की गई, जिससे पार्टी एकजुट रहे। दरअसल, दो जुलाई को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले अजित पवार और उनके विधायकों की राकांपा सुप्रीमो के साथ दो दिनों में यह दूसरी बैठक है।

विज्ञापन


बैठक में शामिल राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि वह और अजित पवार मंगलवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक में शामिल होंगे। प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि शरद पवार के साथ आज की बैठक में हमने उनसे फिर यह सुनिश्चित करने को कहा कि राकांपा एकजुट रहे। पटेल ने संवाददाताओं से कहा कि रविवार को हुई बैठक के दौरान शरद पवार से जिनसे नहीं मिल सके थे, वे अजित पवार गुट के विधायक इस अवसर पर उपस्थित थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें