फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Visarjan 2022: उप-मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया गणेश की प्रतिमा का विसर्जन, लोगों से की ये अपील

Fri, 09 Sep 2022 06:18 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

गणेश उत्सव के समापन पर फडणवीस ने गणेश की प्रतिमा की आरती की और कहा कि लोगों में उत्साह है। पूरे महाराष्ट्र में विसर्जन हो रहे हैं। सब सही तरीके संपन्न हो जाए जिसके लिए प्रशासन अलर्ट है।
विज्ञापन
1 of 4
गणेश विसर्जन करते महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री - फोटो : सोशल मीडिया
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने निवास पर गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। इस दौरान उन्होंने कहा, "कोविड के बाद पहली बार इतना बड़ा पर्व मनाया जा रहा है। मैं सभी से अपील करता हूं कि शांति के साथ विसर्जन हो। प्रदूषण कम हो पाए, इसका भी हम उपाय करेंगे।"



 
विज्ञापन

फडणवीस ने गणेश की प्रतिमा की आरती की

2 of 4
भगवान गणेश की आरती करते महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : एएनआई
इससे पहले गणेश उत्सव के समापन पर उन्होंने गणेश की प्रतिमा की आरती की और कहा कि लोगों में उत्साह है। पूरे महाराष्ट्र में विसर्जन हो रहे हैं। सब सही तरीके संपन्न हो जाए जिसके लिए प्रशासन अलर्ट है।
विज्ञापन

गणेश विसर्जन के लिए जुहू बीच पहुंचे लोग

3 of 4
जुहू बीच पर गणेश विसर्जन - फोटो : एएनआई
दस दिवसीय गणेशोत्सव के अंत में कई परिवार और संगठन गणेश प्रतिमा के विसर्जन के लिए जुहू बीच पर पहुंचे। 
विज्ञापन

विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था : मुंबई पुलिस आयुक्त

4 of 4
मुंबई के पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर - फोटो : एएनआई
मुंबई के पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर ने कहा, दो साल बाद लोगों ने गणेश उत्सव को बहुत उत्साह के साथ मनाया। शहर के विभिन्न स्थानों पर विसर्जन चल रहा है। भारी भीड़ है, और पुलिसकर्मी सतर्क हैं। हमने सभी विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त व्यवस्था की है। 

उन्होंने बताया कि अन्य सुरक्षा बलों के साथ सभी जवान बीती रात से ही तैनात हैं। मुंबई शहर सालों से आतंकियों के निशाने पर रहा है लेकिन पिछले कुछ सालों में हमने कड़ी तैयारी की है और सतर्क हैं, लोगों को चिंता नहीं करनी चाहिए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें