मृतका के माना ने अमर उजाला से बात करते हुए बताया कि उन्हें संदेह है कि कनिज को प्रताड़ित करने के कारण शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। उसके पिता जावेद जमालुद्दीन शेख ने खामोशी के साथ परिजनों को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जब मंगलवार को बच्ची के ननिहाल को इस मौत की खबर मिलने से हड़कंप मच गया।
बच्ची के नाना और मामा ने तत्काल मामले की जांच कराने की गुहार रामानंद पुलिस से लगाई। पुलिस ने मामले की तहकीकात करने के लिए मृतका के माता-पिता को पुलिस स्टेशन बुलाया, लेकिन जवाब में बहुत सारी गड़बड़ियां पाई गईं, जिसके आधार पर पुलिस ने कब्र से शव निकालकर प्रताड़ित करने के निशान तथा फॉरेंसिक जांच कराने का फैसला किया है।
रीढ़ की हड्डी तोड़ रखा भूखा प्यासा
मृतिका कनिज के परिजनों ने बताया की जालिम बाप ने कुकर फेंक कर बेटी पर जानलेवा हमला किया था, जिसमें कनिज की रीढ़ की हड्डी क्षतिग्रस्त हो गई थी। उसे मानसिक रोगी करार देकर घर में बांधकर भूखा प्यासा रखा जाता था।