फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: विले पार्ले इलाके में बड़ा हादसा, सिलेंडर फटने से पांच लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

Tue, 08 Nov 2022 02:47 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बीएमसी अधिकारियों ने बताया,  न्यू कल्पना चॉल में लेवल-1 सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। इसमें पांच लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के विले पार्ले इलाके में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास न्यू कल्पना चॉल में सुबह-सुबह सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इस घटना में पांच लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। आस पड़ोस के लोगों का कहना है कि धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन


बीएमसी अधिकारियों ने बताया, न्यू कल्पना चॉल में लेवल-1 सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। उन्होंने बताया, हमें सुबह छह बजे हादसे की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं, जिनकी पहचान जयराम यादव, हरे कुमार राय, राकेश कुमार राय, अरुण कुमार राच और अमर राय के रूप में हुई है। सभी घायलों को वीएन देसाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने बताया, पांचों घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें