फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: वर्ली के मनीष कमर्शियल सेंटर में हुआ सिलेंडर धमाका, मौके पर दमकल की टीम

Fri, 18 Sep 2020 11:21 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सिलेंडर ब्लास्ट (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्य मुंबई के वर्ली इलाके में शुक्रवार सुबह प्रयोगशाला में रखे एक तरल नाइट्रोजन टैंक में विस्फोट के कारण इमारत का एक हिस्सा ढह जाने से 30 वर्षीय एक महिला घायल हो गई। अधिकारी ने बताया कि घटना मध्य मुंबई के वर्ली इलाके में ‘सेंचुरी’ इमारत में सुबह करीब नौ बजे हुई।

विज्ञापन

 

अधिकारी ने बताया कि इमारत में बनी प्रयोगशाला में टैंक में अचानक विस्फोट हो गया। टैंक में 250 लीटर क्षमता वाला था। उन्होंने बताया कि विस्फोट की वजह से इमारत का एक हिस्सा ढह गया और सुचित रश्मी नाम की एक महिला हादसे में घायल हो गई।

महिला के सिर और पैर में चोट आई, लेकिन उन्होंने उसे मामूली बताते हुए अस्पताल जाने से इनकार कर दिया। अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग का दल और पुलिस कर्मी मौके मौजूद हैं और मलबा हटाने का काम जारी है। उन्होंने बताया कि विस्फोट के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें