फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना नेता समेत तीन की हत्या के बाद अमरावती में कर्फ्यू, दो समुदायों के बीच तनाव

Tue, 01 Oct 2019 05:14 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

महाराष्ट्र के अमरावती में सोमवार को एक स्थानीय शिवसैनिक सहित तीन लोगों की हत्या के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया। अलग-अलग घटनाओं में हुई हत्या के बाद दो समुदायों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि शिवसेना नेता श्यामा पहलवान नंदवंशी (44) को दोपहर करीब 12:30 बजे चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई। उसके बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और एक समुदाय के तीन लोगों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। बताया जाता है कि नंदवंशी का कुछ दिन पहले एक स्थानीय युवक शाहरुख के साथ झगड़ा हो गया था। शाहरुख ने कथित तौर पर शिवसैनिक पर चाकू से हमला कर दिया।

हत्या का बदला लेने के लिए नंदवंशी के समर्थकों ने भी सैफ अली और अब्दुल अतीक पर लक्कड़ बाजार में हमला कर दिया। अस्पताल ले जाते समय दोनों की मौत हो गई। एक ही दिन में हुई तीन हत्याओं के बाद तनाव फैल गया और कुछ स्थानों पर पत्थरबाजी की घटना भी हुई। अचलपुर, सरमसपुरा थाना क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें