फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजेआई ने पूर्व जज ताहिलरमानी के खिलाफ दी सीबीआई जांच की मंजूरी

Tue, 01 Oct 2019 05:11 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • विजया के ताहिलरमानी के खिलाफ सीबीआई को कार्रवाई की इजाजत
  • सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस ताहिलरमानी का तबादला मेघालय हाईकोर्ट कर दिया था
  • तबादले से नाराज चल रही थीं मद्रास हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस विजय कमलेश ताहिलरमानी
विज्ञापन
विजया के. ताहिलरमानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने मद्रास हाईकोर्ट की पूर्व मुख्य न्यायाधीश विजया के ताहिलरमानी के खिलाफ सीबीआई को कानून सम्मत कार्रवाई करने की इजाजत दे दी है। हाल ही में ताहिलरमानी ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा अपना तबादला मेघालय हाईकोर्ट करने पर इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, उनके इस्तीफे के बाद खुफिया ब्यूरो ने पांच पन्ने की रिपोर्ट सौंपी है। इस रिपोर्ट में संपत्ति के लेनदेन में कथित अनियमितता और जस्टिस ताहिलरमानी के मद्रास हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस रहते लिए गए कुछ प्रशासनिक फैसलों का जिक्र है।

गौरतलब है कि कॉलेजियम द्वारा तबादले पर दोबारा विचार की मांग नामंजूर होने पर ताहिलरमानी ने छह सितंबर को इस्तीफा सौंप दिया था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जस्टिस ताहिलरमानी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने शुक्रवार को जारी नोटिफिकेशन में कहा है कि ताहिलरमानी का इस्तीफा मंजूर किया जाता है। जस्टिस ताहिलरमानी के इस्तीफे के बाद मद्रास हाईकोर्ट के दूसरे वरिष्ठतम जज विनीत कोठारी को कार्यकारी चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें