कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में कोरोना के कहर के कारण कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है। जिला कलेक्टर एम. देवेंद्र सिंह ने शुक्रवार को बताया कि शनिवार शाम पांच बजे से लेकर सोमवार सुबह नौ बजे तक कर्फ्यू प्रभावी रहेगा। कलेक्टर ने बताया कि इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति जारी रहेगी।
इससे पहले कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने अमरावती शहर में लॉकडाउन लगाने व यवतमाल में नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्णय किया था। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने इस मुद्दे पर गुरुवार सुबह बैठक की थी। उसमें यह फैसला किया गया था। अमरावती के जिला अधिकारी शीलेश नवल ने बताया था कि जिले में शनिवार शाम 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन लगा रहेगा। इस दौरान रात के आठ बजे तक सभी दुकानें खुली रहेंगी।