फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

101 वर्षीय बुजुर्ग ने कोरोना को दी मात, अस्पताल के कर्मचारियों ने केक काटकर मनाया जन्मदिन

Tue, 14 Jul 2020 09:47 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
कोरोना को दी मात - फोटो : ANI
विज्ञापन

देश में सबसे अधिक कोरोना की मार झेल रहे महाराष्ट्र से मंगलवार को एक सुखद तस्वीर आई। कोरोना महामारी के दौर में डॉक्टरों ने मरीजों का हर तरह से ध्यान रखा है। उन्होंने संक्रमितों का इलाज करने से लेकर उनकी खुशियों का भी ख्याल रखा। मुंबई के हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे अस्पताल के एक वीडियो ने सभी की हिम्मत को दोगुना कर दिया। 

विज्ञापन


अस्पताल के कर्मचारियों कोरोना को मात दे चुके 101 वर्षीय अर्जुन गोविंद नरिंगरेकर का जन्मदिन मनाया। नरिंगरेकर ने सोमवार को ही 101 के साल पूरे किए हैं। मंगलवार को जब वो कोरोना को हराकर अस्पताल से अपने घर लौट रहे थे, तब बाला साहेब ठाकरे अस्पताल के कर्मचारियों ने केट काटकर उनका 101वां जन्मदिन मनाया। अर्जुन गोविंद नरिंगरेकर ने यह साबित कर दिया है कि इंसान अगर ठान ले तो कुछ भी असंभव नहीं है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें