फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में फिर कोरोना बेकाबू: फडणवीस का उद्धव सरकार पर हमला, यहीं क्यों बढ़ रहा संक्रमण

Wed, 24 Mar 2021 04:08 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस। - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की रफ्तार में लगातार तेजी आ रही है। देश में बुधवार को कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक दैनिक मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो गया है। राज्य में बुधवार को 28 हजार से अधिक संक्रमण के मामले आए, इसके बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर उद्धव सरकार को घेरा। 

विज्ञापन


देश में बुधवार को कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 47 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए। इनमें से सर्वाधिक 28,699 कोरोना मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए है। इस पर महाराष्ट्र में विपक्षी पार्टी भाजपा ने उद्धव सरकार पर हमला बोला। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस सरकार का कोरोना की ओर ध्यान ही नहीं है, जिस प्रकार से कोरोना के मामले महाराष्ट्र में बढ़ रहे हैं ये देश का एपिसेंटर बना है। महाराष्ट्र में ही कोरोना इतना क्यों बढ़ रहा है? सरकार ने इस पर क्या उपाय किया है? 

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से राजभवन में मुलाकात की और उन्हें अपना ज्ञापन सौंपा। इसके बाद फडणवीस ने बताया कि हमने राज्यपाल से राज्य में शासन और कोरोना से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से रिपोर्ट मांगने का अनुरोध किया। हमने उनसे भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दे पर हस्तक्षेप करने का भी अनुरोध किया। 
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में जिस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं, चाहे पैसे की उगाही की घटना हो या ट्रांसफर का रैकेट हो, ये सारी घटनाएं दुखदायी हैं। इतनी सारी घटनाएं होने के बावजूद मुख्यमंत्री ने उस पर एक बयान भी नहीं दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें