फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navneet Rana: कोरोना से संक्रमित सांसद नवनीत राणा की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुईं भर्ती

Fri, 14 Aug 2020 03:14 PM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
विज्ञापन
नवनीत राणा कोरोना पॉजिटिव - फोटो : Social Media
विज्ञापन

अभिनय के क्षेत्र से राजनीति में आईं अमरावती की निर्दलीय सांसद नवनीत राणा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अमरावती से नागपुर के वोकहार्ट अस्पताल में भर्ती किया गया। बीते तीन अगस्त को नवनीत राणा के ससुर कोरोना से संक्रमित पाए गए थे।

विज्ञापन


उसके बाद उनके परिवार की जांच की गई थी जिसमें 12 लोग संक्रमित पाए गए थे। शुरुआत में नवनीत के विधायक पति रवि राणा और नवनीत की रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन उसके बाद वे भी कोरोना संक्रमित हो गए। फिलहाल, नवनीत राणा, रवि राणा, उनके दोनों बच्चे व सास-ससुर नागपुर के अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें