फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्रः नीट-जेईई परीक्षा के खिलाफ कल कांग्रेस का राज्यव्यापी आंदोलन

Thu, 27 Aug 2020 09:37 PM IST
मुकेश कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
नीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना संकट के चलते नीट व जेईई परीक्षा टालने की मांग को लेकर विपक्षी दल एकजुट हो गए हैं। इसके विरोध में शुक्रवार को  महाराष्ट्र कांग्रेस की ओर से राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व राज्य के राजस्व मंत्री बाला साहेब थोरात ने बृहस्पतिवार को कहा कि लाखों छात्रों व उनके अभिभावकों की चिंता को दरकिनार कर मोदी सरकार परीक्षा कराने के लिए हठ कर रही है।

विज्ञापन


छात्रों के जीवन से खिलवाड़ कर रही केंद्र सरकार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार पहले से तय समय सारिणी के मुताबिक परीक्षा करा कर लाखों छात्रों के जीवन से खिलवाड़ कर रही है। परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए वाहनों का प्रबंध नहीं है। करीब साढे आठ लाख परीक्षार्थी इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले हैं। इतनी बड़ी संख्या में छात्रों के परीक्षा के लिए जुटने से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा है। 

उन्होंने कहा कि बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्व्रारा बुलाई गई मुख्यमंत्रियों की बैठक में भी इन परीक्षाओं को लेकर विरोध हुआ था। इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला भी किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष थोरात खुद शुक्रवार को मुंबई में होने वाले आंदोलन में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें