कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने सोमवार को पार्टी संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक थोराट की कांग्रेस के दोनों शीर्ष नेताओं से यह मुलाकात शिष्टाचार के तहत थी और इसमें उन्होंने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान सौंपे जाने पर उनका आभार प्रकट किया।