पटोले ने कहा, "यह लंपी रोग कई सालों से नाइजीरिया में चल रहा था। चीतों को भी वहीं से लाया गया है। केंद्र सरकार ने जानबूछकर किसानों का नुकसान करने के लिए ये व्यवस्था बनाई है।"
देश के कई राज्यों में लंपी वायरस अपने पैर पसार चुकी है। इस वायरस की चपेट में अब तक बीस लाख से ज्यादा पशु आ चुके हैं। इससे बड़ी संख्या में गायों की मौतें हो रही हैं। इस बीच, महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले ने लंपी बीमारी को बेतुका बयान दिया है।
विज्ञापन
पटोले ने कहा, "यह लंपी रोग कई सालों से नाइजीरिया में चल रहा था। चीतों को भी वहीं से लाया गया है। केंद्र सरकार ने जानबूछकर किसानों का नुकसान करने के लिए ये व्यवस्था बनाई है।" हालांकि, प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आठ चीतों को नाइजीरिया से नहीं बल्कि नामीबिया से लाए गए थे।
मामले में महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले की टिप्पणी और देश में कांग्रेस के हाल पर देश में हर कोई हंस रहा है। चीता नाइजीरिया से नहीं, बल्कि नामीबिया से लाए गए थे। इस तरह के बयान से आपका लोगों के बीच मजाक बनता है। इससे बचना चाहिए।