मेट्रो डिपो का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे
- फोटो : एएनआई
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को मुंबई मेट्रो की नई लाइन 7 और 2ए के लिए चारकॉप पर एक नए डिपो का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेट्रो लाइन बिना किसी मोटरमैन के संचालित होगी और इसके मई-जून तक तैयार हो जाने की उम्मीद है।
इसके साथ ही मुंबई की लाइफ लाइन की कही जाने वाली लोकल ट्रेन एक फरवरी से जनता के लिए शुरू हो जाएगी। राज्य सरकार की ओर से तय किए गए टाइम स्लॉट में ही यात्रा करनी होगी। कोरोना के चलते मुंबई लोकल ट्रेन को पिछले साल के मार्च महीने में ही सस्पेंड कर दिया गया था।